जैसलमेर, जुलाई 26 -- राजस्थान के जैसलमेर में खौफनाक घटना सामने आई है। जिले में एक कपल ने अपने दो नाबालिग बच्चों को पानी की टंकी में फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी। इस घटना में चारों की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में हुई।भाई ने टंकी में छलांग लगाते हुए देखा इस मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवकिशन ने बताया कि मृतकों की पहचान जसराज (30), उसकी पत्नी निरमा (28), उनके दस साल के बेटे भरत और पांच साल की बेटी मनीषा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जसराज के भाई ने कथित तौर पर उसे पानी की टंकी में छलांग लगाते हुए देखा और शोर मचाया। जब तक परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने चारों को टंकी से बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ...