अलप्पुझा, सितम्बर 2 -- केरल की एक महिला को हाल ही में POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। दरअसल हाल ही में 30 वर्षीय यह महिला एक नाबालिग लड़के के साथ केरल से कर्नाटक फरार हो गई थी। जानकारी के मुताबिक दोनों का कर्नाटक में बसने का इरादा भी था। हालांकि पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला और अब युवक को घरवालों के हवाले कर दिया गया है। वहीं चेरथला पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर किया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 30 वर्षीय महिला को 17 वर्षीय लड़के के साथ फरार होने और उसका यौन शोषण करने के आरोप में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला लगभग एक सप्ताह पहले अपने दूर के ही रिश्तेदार नाबालिग के साथ भाग गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.