पटना, जुलाई 31 -- बिहार लघु जल संसाधन विभाग, सासाराम में तैनात कार्यपालक अभियंता अरविन्द कुमार चौधरी ने महज 12 साल की सरकारी सेवा में करोड़ों रुपये की चल-अचल खड़ी की। गुरुवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने उनके पटना, मुजफ्फरपुर, सासाराम और बांका स्थित छह ठिकानों पर छापे मारे। दानापुर स्थित पॉश अपार्टमेंट कॉलोनी में उनके दो आलीशान फ्लैट मिले हैं, जिनकी साज-सज्जा पर अलग से लाखों रुपये खर्च किये गए हैं। उनके परिसरों से करीब नौ लाख रुपये नकद, 75 लाख रुपये मूल्य का करीब 500 ग्राम सोना, फ्लैट एवं जमीन में निवेश से संबंधित कई कागजात भी बरामद किया गया है। ईओयू ने फिक्स डिपॉजिट (एफडी) एवं 21 बैंक खातों में जमा करीब 25 लाख रुपये की राशि को फ्रीज करा दिया गया है। ईओयू के मुताबिक, मार्च 2014 में सरकारी सेवा में आये कार्यपालक अभियंता ने दानापुर के आदम...