नई दिल्ली, जून 25 -- लातिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में गुरुवार सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। महज 39 सेकेंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप के झटकों के बाद अब वहां से तबाही के बेहद डरावने वाले वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भूकंप के जोरदार झटकों से मजबूत सड़कें बीच से दो हिस्सों में फट गईं, गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर सड़कों पर भागते नजर आए। इससे पहले गुरुवार सुबह वेनेजुएला में भूकंप के दो तेज झटके महसूस किये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.2 और 7.5 मापी गई है।। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया है कि भूकंप का केंद्र मोरोन शहर के पास था। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेजमें आपातकाल घोषित कर दिया है...