2 पुरुष, एक महिला और एक बच्चा; बिहार के मुजफ्फरपुर में लूट की गजब की कहानी सामने आई
नई दिल्ली, जून 18 -- Bihar Crime News: आप या आपके रिश्तेराद किराए पर गाडी़ चलाते हैं तो यह खबर जानना जरूरी है। बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल करता है। यह गैंग महिला और बच्चे को पहुंचाने के नाम पुर किराए पर गाड़ी लेता और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने बंटी बबली गैंग को गिरफ्तार किया। दोनों ने मिलकर एक ऑटो ड्राइवर को शिकार बनाया। जैतपुर थानांतर्गत हुए ऑटो लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। गिरोह के शातिर महिला व बच्चों के साथ ऑटो भाड़े पर लेकर सुनसान जगह पर लूटपाट करते थे। घटना में शामिल महिला समेत दो शातिरों को गिरफ्तार कर लूटी गई सीएनजी ऑटो और आधार कार्ड बरामद किया गया है। गिरोह के तीसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.