देवघर, जनवरी 13 -- देवघर, प्रतिनिधि कुंडा थाना अंतर्गत देवघर पब्लिक स्कूल के समीप निवासी डब्लु मोदी ने थाना में 2 नामजद, 5 अज्ञात पर दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए रंगदारी लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिक्र है कि 12 जनवरी 2026 समय करीब 7:30 शाम बगल मोहल्ला निवासी आरोपी बमबम राय, ओंकार राय के अलावे 5 अज्ञात दुकान पर आये । नशे के हालत में सभी ने सिगरेट मांगा। नहीं देने पर सभी गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने लगे। उसी दौरान एक आरोपी रंगदारी मांगते हुए दुकान के गल्ला में रखे नकदी 5500 रुपए निकाल कर भाग गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.