2 नंबर गुमटी से अब्दुल हमीद चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
मुंगेर, मई 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। नगर आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती, नवनीत कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी पिंटू कुमार एवं दंडाधिकारी सह पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार के नेतृत्व में किया गया। अभियान 2 नंबर रेलवे गुमटी से अब्दुल हमीद चौक तक चलाया गया, जहां सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए कई दुकानदारों के शेड एवं छप्पर उखाड़े गए। कार्रवाई के दौरान 8 दुकानदारों से दंडस्वरूप कुल 8500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान नगर निगम कर्मियों के साथ विक्रम प्रभारी दिनेश यादव, स्वच्छता प्रभारी राहुल सिंह, चंदन कुमार एवं रोड जमादार विश्वनाथ यादव एवं मौजूद रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि, शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.