नई दिल्ली, अगस्त 27 -- रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें हाथों पर मेहंदी जरूर रचाती है। सावन का आखिरी दिन मेहंदी के बगैर अधूरा रह जाता है। लेकिन काफी सारी लेडीज जिन्हें मेहंदी लगाना आता ही नहीं उनके लिए हाथों पर डिजाइन लगाना सपने जैसा लगता है। वो हथेलियों पर गोल सर्कल रखकर और उंगली की पोर भरकर की काम चला लेती हैं। लेकिन कुछ सिंपल हैक ट्राई करें तो बड़े ही आसानी से मेहंदी की डिजाइन बना सकती हैं। जैसे गणित के 2 नंबर को लिखकर मेहंदी लगाने का ये हैक बड़े काम का है। इसकी मदद से फटाफट डिजाइन बनेगी और राखी के मौके पर हाथ भी खूबसूरत भरे-भरे मेहंदी से रचे नजर आएंगे। बस स्टेप बाई स्टेप मेहंदी लगाने का तरीका फॉलो करें।नंबर 2 से मेहंदी बनाने का हैक ट्राई करें मेहंदी लगाना नहीं आता तो बस सिंपल स्टेप फॉलो करके लगाएं। ये डिजाइन बैक साइड पर ज्यादा अच्छी लगेग...