नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Budh Gochar Tula Rashi 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध इस समय तुला राशि में विराजमान हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध सामान्य तौर पर किसी भी राशि में करीब 23-27 दिन तक रहते हैं। लेकिन इस बार उनका राशि परिवर्तन थोड़ा लंबा रहने वाला है। तुला राशि में बुध 2 दिसंबर तक रहेंगे, जिसमें करीब 57 दिन का समय शेष है। तुला राशि में बुध 26 सितंबर 2026 को आए थे। बुध का तुला राशि में अधिक दिनों तक गोचर करना कई राशियों के लिए लाभकारी और खास रहने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र और बुध के बीच मित्रता का भाव है। मित्र राशि में रहकर बुध 6 राशियों को धन, करियर, परिवार और प्रतिष्ठा में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जानें तुला राशि के बुध किन राशियों को देंगे शुभ फल। यह भी पढ़ें- 12 नवंबर ...