बागपत, अक्टूबर 25 -- बड़ौत, संवाददाता: बागपत के वाजिदपुर गांव से दो दिन से लापता चल रही फौजी की पत्नी की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। शनिवार सुबह महिला का शव मिलने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों और लोगों ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। फौजी पति के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खड़खड़ी गांव निवासी इरफान की 25 वर्षीय बेटी रुबीना का निकाह तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव निवासी फौजी अलीशान के साथ हुआ था। अलीशान की फिलहाल कश्मीर में तैनाती है। शादी के एक साल बाद रुबीना ने बेटे को जन्म दिया। रुबीना के भाई आजाद ने बताया कि करीब डेढ़ साल से रुबीना का दह...