नई दिल्ली, अगस्त 24 -- शेयर बाजारों में इस समय भले ही उथल-पुथल मची हुई है। लेकिन बीते दो कारोबारी दिन के दौरान Shanthi Gears के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। महज दो दिन में यह स्टॉक 40 प्रतिशत की बढ़त बनाने में सफल रहा है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर आज 508.85 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 550 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। मौजूदा समय में स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई से महज 10 प्रतिशत की दूरी पर ही है।Shanthi Gears Ltd के शेयरों में क्यों दिखी तेजी प्रमोटर ट्यूब इनवेस्टमेंट ऑफ इंडिया ने कंपनी में 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी और खरीद ली है। इस नए ट्रांजैक्शन के बाद अब Shanthi Gears Ltd में ट्यूब इनवेस्टमेंट का हिस्सा 70.50 प्रतिशत से बढ़कर 73.20 प्रतिशत हो गया है। शांति गियर्स में नियंत्रण हिस्सा 201...