नई दिल्ली, मई 12 -- भारतीय शेयर मार्केट में बिकवाली का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार, 12 मई को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में गिरावट दर्ज कर रहे हैं। चार दिन में निवेशकों के 11 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आज भी सेंसेक्स करीब 1100 अंक से अधिक टूटकर 74894 तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 भी 23,493 के स्तर तक फिसल गया। आइए समझें बाजार की गिरावट के पीछे क्या-क्या कारण हैं.शेयर मार्केट में गिरावट के 6 बड़े कारण1-प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत तथा सोना खरीदने से बचने की अपील ने मार्केट भावना को प्रभावित किया है। बाजार का रिएक्शन ठीक नहीं रहा। निवेशकों को आशंका है कि इससे उपभोग आधारित सेक्टरों पर असर पड़ सकत...