2 दिन में लगभग 30% तक की शेयरों में तेजी, बाजार की आंधी में भी क्यों खरीदा जा रहा स्टॉक?
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- R Systems International Share Price: एक तरफ घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं दूसरी तरफ आर सिस्टम इंटरनेशनल के शेयरों का दाम लगातार बढ़ रहा है। आज मंगलवार को यह स्टॉक 10 प्रतिशत के करीब उछाल दर्ज करने में सफल रहा था। महज दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयरों का दाम आज 289.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में स्टॉक 9.96 प्रतिशत यानी करीब 10 प्रतिशत की उछाल के बाद 305.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 446.55 रुपये और 52 वीक लो लेवल 213.50 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3535.92 करोड़ रुपये का है। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे साल बोनस शेयर दे रही है कंपनी, मिलेंगे पर 1 पर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.