लखनऊ, फरवरी 28 -- एयर इंडिया एक्सप्रेस की बैंगलुरु से उड़ी फ्लाइट नेपाल की राजधानी काठमांडू में दो दिन में भी उतर नहीं पाई। मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट शाम साढ़े चार बजे के करीब लखनऊ डायवर्ट हो गई। ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है। एक दिन पहले उड़ी यह फ्लाइट इसके पूर्व काठमांडु के चक्कर काटकर वाराणसी डायवर्ट हुई थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर यात्री और उनके परिवारीजन पोस्ट कर एयर इंडिया एक्सप्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। लिख रहे हैं कि एयरलाइंस दो दिन में भी एक फ्लाइट को काठमांडू नहीं पहुंचा सकी। फ्लाइट में 180 से ज़्यादा यात्री हैं। लखनऊ एयरपोर्ट के सूत्रों के अनुसार दिन में 2:49 बजे लखनऊ एटीसी को सूचना मिली कि फ्लाइट आईएक्स 872 तेज हवा की वजह से काठमांडू में उतर नहीं पा रही है। इसको लखनऊ डायवर्ट किया गया है। यह फ्लाइट यहां पर 16:30 बजे उतरी। इसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.