नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Venus Rashifal Shukra Gochar singh rashi, शुक्र राशिफल : शुक्र ग्रह का संबंध धन, विलासता, प्रेम और सुंदरता से माना जाता है। जब भी प्रेम के कारक शुक्र अपनी चाल में बदलाव करते हैं, हर एक राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। शुक्र ग्रह इस समय चंद्रमा की कर्क राशि में विराजमान हैं। जल्द ही शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि में होने जा रहा है। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 4 जुलाई 2026 के दिन शाम के समय 7 बजकर 18 मिनट पर सिंह राशि में शुक्र का गोचर होगा। सूर्य की सिंह राशि में शुक्र 1 अगस्त की सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र के इस गोचर से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र का गोचर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए पंडित जी से जानते...