नई दिल्ली, मई 28 -- आज से 2 दिन बाद केतु नक्षत्र परिवर्तन करेगा और इसकी वजह से कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान कन्या, मिथुन और मीन राशि के जातकों को सावधानी बरतनी है ताकि ज्यादा नुकसान ना हो। बता दें कि ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का असर हर एक व्यक्ति की जिंदगी पर किसी ना किसी रूप में जरूर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती चाल से करियर, रिश्ते, हेल्थ और पैसे से जुड़े बदलाव साफ तौर पर देखने को मिलते हैं। 30 मई को केतु मघा नक्षत्र के तीसरे नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में केतु 2 अगस्त तक रहने वाले हैं। इस टाइम पीरियड में कुछ लोगों की जिंदगी में तनाव की स्थिति बनेगी और पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना जरूरी होगी। आइए जानते हैं कि इस दौरान कन्या, मिथुन और मीन राशि को किस तरह से सा...