2 दिन पहले किताब जमा, लिस्ट में नाम, फिर भी किसानों को नही मिली खाद
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- किसानों की लाचारी की तस्वीर पड़रिया तुला साधन सहकारी समिति पर देखने को मिली। खरीफ सीजन में धान,गन्ने सहित अन्य फसलों को बचाने के लिए यूरिया खाद की एक बोरी पाने को किसान तीन दिन से भीषण गर्मी और तपती धूप में समिति के चक्कर काट रहा है। हालात इतने खराब हैं कि अब अन्नदाता घर से खाना बांधकर लाने और जमीन पर बैठकर रोटी खाने को मजबूर है। यूरिया खाद की किल्लत को देखते हुए पड़रिया तुला समिति पर पिछले कई दिनों से किसानों की भारी भीड़ लग रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहले ही अपनी खाद की किताबें जमा कर दी थीं। जिसके बाद समिति द्वारा समिति के बाहर के एक लिस्ट चस्पा की थी और बताया था कि चस्पा लिस्ट में जितने किसानों का नाम है उन्हें ही यूरिया खाद दी जाएगी। किसानों का आरोप है कि लिस्ट में नाम होने के बावजूद यूरिया नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.