नई दिल्ली, जून 13 -- संसद में परिसीमन और 'वन नेशन, वन इलेक्शन' जैसे दूरगामी बदलावों को लागू करने के लिए सरकार को संविधान संशोधन की दरकार है। अप्रैल 2026 में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में गिर जाने के बाद से भाजपा नीत NDA किसी भी तरह दो-तिहाई बहुमत जुटाने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि परिसीमन के जरिए मोदी सरकार का प्लान लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करना है।भाजपा को दो तिहाई बहुमत की 'छटपटाहट' क्यों? संविधान संशोधन के लिए दोनों सदनों में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई बहुमत और सदन की कुल सदस्य संख्या का पूर्ण बहुमत आवश्यक होता है। इस लिहाज से 543 सीटों वाली लोकसभा में यह जादुई आंकड़ा 362 का है। अप्रैल 2026 में परिसीमन बिल के पक्ष में केवल 298 वोट पड़े थे। बता दें कि लोकसभा में 540 स...