नई दिल्ली, जनवरी 19 -- बिहार के किशनगंज में दो ट्रक ड्राइवर समेत तीन लोग जिंदा जलकर दर्दनाक मौत के शिकार बने। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। केबिन में स्टेयरिंग पर बैठे ड्राइवर बाहर निकल नहीं पाए और देखते देखते मौत के मुंह में समा गए। एक ट्रक का खलासी भी जलकर मर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाकर उनका शव बाहर निकाला। घटना में खलासी घायल हो गए। सोमवार को किशनगंज के सुखानी थाना क्षेत्र के एनएच 327 ई पर गंभीरगढ़ के पास दुर्घटना हुई। टक्कर के बाद ट्रकों में भीषण आग लग गई। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार ने दोनों चालक और एक अन्य के आग से जलकर मरने की पुष्टि की है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- घर,जमीन बेचना चाहती थी सास, बहू ने 50 हजार में निपटा दिया; ऐसे खुला मर्डर का राज प्राप्त जानकारी के अ...