नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने एलान किया है कि उसकी इनोवा हाइक्रॉस और अर्बन क्रूजर हायराइडर ने 'एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में जगह बनाई है। यह उपलब्धि टोयोटा की स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (SHEV) टेक्नोलॉजी कैपेसिटी को दर्शाता है। इन दोनों व्हीकल ने पश्चिम बंगाल के मंदारमनी से सिक्किम के नाथुला दर्रे तक एक मुश्किल सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने कोस्टल रोड़, हाईवे और अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों को पार किया। कुल मिलाकर इस सफर में समुद्र तल से 2 मीटर से लेकर 4,310 मीटर तक की ऊंचाई तय की गई। इनोवा हाइक्रॉस ने 24 घंटे के अंदर किसी कार द्वारा तय की गई सबसे अधिक ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाया। यह 22 घंटे 52 मिनट में समुद्र तल से 4,310 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गई। वहीं, अर्बन क्रूजर हायराइडर ने एक टैंक फ्यूल में किसी कार द्व...