2 गाय, जर्मन शेफर्ड कुत्ता और...दरोगा का घूस मांगने का अलग अंदाज; दर्ज हुई FIR
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। लगाए गए आरोप यदि सच हैं तो फिर इस दरोगा का रिश्वत मांगने का अंदाज बिल्कुल अलग है। एक मुकदमे से नाम निकलवाने की एवज में दो गाय, एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता और फर्नीचर खरीदने के नाम पर रुपये मांगने के आरोप में यूपी एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट में तैनात एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ हरियाणा के हिसार में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। हरियाणा के राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकायत और ऑडियो रिकॉर्डिंग के विश्लेषण के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की। छह अक्तूबर 2026 को दर्ज मुकदमे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात लगाई गई है। हिसार जिले के ब्यानाखेड़ा गांव निवासी मनवीर सिंह उर्फ मन्नू ने दरोगा रणेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि प्रयागराज के नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.