नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- DA Hike Latest News: तेलंगाना के सरकारी कर्मचारियों के लिए दशहरा से पहले बड़ी खुशखबरी है। तेलंगाना टुडे मुताबिक, राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए (DA) की दो किस्तों को मंजूरी दे दी है। ये दोनों किस्तें जनवरी 2024 और जुलाई 2024 से लागू मानी जाएंगी। यानी कर्मचारियों की सैलरी में अब डीए का बढ़ा हुआ हिस्सा जुड़कर आएगा। बढ़े हुए डीए का फायदा अक्टूबर 2026 की सैलरी में मिलेगा, जो कर्मचारियों के खाते में 1 नवंबर को आएगी। इसके साथ ही डीए एरियर यानी बकाया पैसा भी कर्मचारियों को दिया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी के साथ बकाया डीए का भी फायदा मिलने वाला है।कर्मचारियों को मिलेगा एरियर भी जनवरी 2024 से सितंबर 2026 तक का DA एरियर 33 किस्तों में दिया जाएगा। वहीं, जुलाई 2024 से सितंबर 2026 तक का एर...