चतरा, अप्रैल 15 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना क्षेत्र सिलदाग गांव के समीप से एक व्यक्ति को 2.35 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इसी थाना क्षेत्र के हुटरू गांव निवासी 33 वर्षीय भीखारी गंझु के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को लावालौंग थाना एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिलदाग की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन बाइक से अवैध अफीम लेकर आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टेवना गांव के पुलिया के समीप वाहन जांच के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया।...