देवरिया, मार्च 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली पुलिस ने दो किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को रविवार की रात गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।शहर के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज मैदान के समीप पुलिस गश्त कर रही थी। अचानक एक युवक पुलिस को नजर आया।पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस को देखते हुए भागने लगा। पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लक्की गोंड निवासी नाथनगर भटवलिया देवरिया बताया। उधर चीनी मिल मैदान के समीप भी एक युवक 1 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राज पटेल निवासी भगवान चौराहा सदर कोतवाली बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनो...