संभल, अप्रैल 13 -- शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में नगर पालिका ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क को अब और विस्तारित किया जाएगा। जिसके लिए 2 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी और शहर में हाईटेक निगरानी का नया दौर शुरू होगा। शहर में कैमरे लगने के बाद पुलिस की हरगतिविधि पर पैनी नजर रहेगी। वर्तमान में शहर के लगभग 60 प्रमुख स्थानों पर 224 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखते हैं। लेकिन बदलती परिस्थितियों और बढ़ती सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए प्रशासन अब इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने जा रहा है। इस योजना के तहत हयातनगर और रायसत्ती थाना क्षेत्रों में भी आधुनिक बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे। य...