2 करोड़ वेतन, सिर्फ 19 छात्र; यूपी के सरकारी कॉलेज का चौंकाने वाला खुलासा
मुख्य संवाददाता, अप्रैल 16 -- UP News: युवाओं को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के नाम पर राजकीय महाविद्यालयों में संसाधनों का अंधाधुंध दुरुपयोग हो रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 216 राजकीय महाविद्यालयों में से 53 ऐसे हैं जहां छात्र संख्या 100 से कम हैं। इनमें 46 महाविद्यालय वे हैं जो पिछले साल ही खुले हैं। उनको छोड़ दे तो भी सात महाविद्यालय ऐसे हैं जहां 100 से कम छात्र-छात्राएं हैं। इन महाविद्यालयों के एक-एक शिक्षक पर सरकार प्रतिमाह सवा लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक खर्च करती है लेकिन जिस प्रकार के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं वह उच्च शिक्षा में यूपी के पिछड़ने की कहानी बताने को पर्याप्त हैं। साल 2016 में स्थापित राजकीय महाविद्यालय निहस्था रायबरेली में एक दशक के बाद भी छात्रसंख्या महज 19 है। यहां शिक्षकों की संख्या 11 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.