2 करोड़ दो, नहीं तो पोते को मार देंगे... हापुड़ में गन प्वाइंट पर कारोबारी के घर करोड़ों का डाका
संवाददाता, जून 3 -- हापुड़ जिले के देहात क्षेत्र में कारोबारी और कॉलेज एमडी के घर सोमवार रात हथियारबंद बदमाशों ने करोड़ों की डकैती को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और सवा किलो सोना, लाखों की नगदी, बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पर मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी मौका मुआयना किया। बदमाशों की तलाश में मेरठ रेंज से तीन और जनपद से चार टीमों का गठन किया गया है। हापुड़ के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी और एटीएमएस कालेज के एमडी नरेंद्र अग्रवाल परिवार संग गढ़ रोड स्थित मोहल्ला गिरधारी नगर में रहते हैं। नीचे उनका कार्यालय है, जबकि पहली मंजिल पर घर है। नरेंद्र अग्रवाल का पोता सिद्धांत सोमवार रात दोस्त के साथ बाहर गया था। करीब 11:30 बजे वह घर लौटा। चौकीदार श्याम कुमार सेठ ने गेट खोला तो घर के पास घात लगाए च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.