2 करोड़ की लागत से बनी झील-चामुंडा मंदिर सीसी सड़क का लोकार्पण
रुद्रपुर, मई 10 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में झील से चामुंडा मंदिर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का रविवार को विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर लोकार्पण किया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी 450 मीटर लंबी सीसी सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जाम, धूल और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिली है। सड़क के लोकार्पण के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। यह सड़क राज्य योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई है। बताया गया कि पिछले करीब 15 वर्षों से यह मार्ग बेहद जर्जर स्थिति में था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: अशोक धाम मार्ग पर बना यात्री शेड श्रद्धालुओं के लिए बना राहत केंद्र जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क टूटने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। बरसात के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.