उदयपुर, सितम्बर 28 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने उदयपुर नगर निगम के 272 प्लॉट घोटाला मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने और जब्त सामान छोड़ने के बदले 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। ACB ने इस मामले में कथित बिचौलिए सज्जन कुमार को भी गिरफ्तार किया है। ACB के मुताबिक, सज्जन कुमार शनिवार को मुकेश सोनी के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इसके बाद जांच में मुकेश सोनी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें बालोतरा जिले में उनके आवास से हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया। ACB ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष...