समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव के वार्ड 5 स्थित मोहम्मद सोहेल के दो एकड़ गेहूं का बोझा थ्रेसिंग के लिए रखा हुआ था। अचानक हुयी अगलगी की घटना में गेहूं का सभी बोझा जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह रतवारा गांव के किसान मोहम्मद सोहेल 2 एकड़ खेत में लगे गेहूं के बोझा को थ्रेसिंग के लिये एकत्र कर रहा था। इसी बीच अचानक बोझा में आग लग गई। अगलगी की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने से अग्निशमन वाहन फायर कर्मी गौतम कुमार के नेतृत्व में पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- कटे गेहूं के खेत में लगी आग, समय रहते काबू खड़ी फसल बाल-बाल बची लेकिन तब तक गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया। उधर पीड़ित किसान ने बताया कि अगलगी की घटना में हजा...