2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा के 100 वर्ष पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह की तैयारी शुरू
घाटशिला, मई 21 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक 2 उच्च विद्यालय बहरागोड़ा के गरिमामयी 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी की स्वर्णिम वर्षगांठ को एक भव्य और यादगार कार्यक्रम के रूप में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी सिलसिले में आगामी 24 मई 2026 को शाम 5:00 बजे विद्यालय परिसर में पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमलेश सीट ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश में रह रहे पूर्व छात्रों समेत सभी संबंधित सज्जनों से बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक 'शताब्दी समारोह समिति' के गठन पर चर्चा की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.