आगरा, मार्च 21 -- उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कानपुर-लखनऊ सेक्शन में स्लीपर बिछाने के लिए पुल संख्या 110 के मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। काम के चलते रेलवे ने ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 13 मई तक आगरा फोर्ट से मथुरा-कासगंज, शाहजहांपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी। ट्रेन इस दौरान यमुना ब्रिज-टूंडला-फिरोजाबाद- शिकोहाबाद-इटावा के रास्ते नहीं चलेगी। आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 9 मई तक कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी जं.-दीनदयाल उपाध्याय धाम के रास्ते चलेगी। कोटा-पटना एक्सप्रेस 1 अप्रैल से 12 मई तक प्रयागराज नहीं जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...