लातेहार, मार्च 31 -- लातेहार। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय आगामी 2 अप्रैल से प्रात: कालीन हो जाएगा। विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि छात्रो को सुबह 6:30 बजे तक विद्यालय पहुंचना है, तथा 6:50 बजे विद्यालय में प्रार्थना प्रारंभ होगा। उन्होंने अभिभावको से बच्चे को समय पर विद्यालय भेजने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...