भागलपुर, मार्च 31 -- भागलपुर। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जायेगी। इसको लेकर शहर के हनुमान मंदिरों में तैयारी शुरू हो चुकी हैं। जगन्नाथ मंदिर के पंडित समीर मिश्रा ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं। स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर के संयोजक विक्रम कुमार ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर में 101 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दही टोला लेन स्थित हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि दोपहर 2 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी और संध्या 7:30 बजे आरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.