नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- हनुमान जयंती 2 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर 2 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के आसपास धार्मिक आयोजन, शोभायात्राएं और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते दिनभर यातायात पर असर पड़ेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 2 अप्रैल को सुबह से देर रात तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रह सकती है। रिंग रोड पर शांति वन से लेकर ISBT कश्मीरी गेट के बीच दोनों कैरिजवे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लोथियन रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग और बुलेवार्ड रोड जैसे अहम रास्तों पर भीड़ और जाम की स्थिति बन सकती है। यह भी पढ़ें- धमकी के ई-मेल क्यों भेजता था पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर? दिल्ली पुलिस का खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.