नई दिल्ली, मई 31 -- Rahu Rashifal 2026, Rahu Gochar : राहु मायावी ग्रह है। राहु हमेशा उलटी चाल में गोचर करता है। राहु की बदलती चाल सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज 31 मई के दिन रात में 02 बजकर 28 मिनट पर राहु ने शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर किया है। अब राहु का नक्षत्र परिवर्तन 2 अगस्त के दिन होगा। ऐसे में राहु के इस गोचर से कुछ राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे तो कुछ के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं-2 अगस्त तक इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट, राहु गोचर से 5 राशियों को रहना होगा अलर्टमेष राशि राहु का यह गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लाएगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप कार्यक्षेत्र में कुछ नए और बड़े फैसले ले पाएंगे। हालांकि, भाई-बहनों या करीबी दोस्तों के साथ बातचीत क...