सीवान, अगस्त 1 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय 2 अगस्त को 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान को ले बैठक होगी। बीके शोभा बहन ने बताया कि मेडिकल विंग के तत्वाधान 6 से 20 अगस्त तक 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता को ले 2 अगस्त को एक बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें शैक्षणिक संस्थानों के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षक, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान 10 करोड़ लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री का युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद दो को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...