2 अगस्त को जिला स्कूल में आयोजित होगा नशा मुक्त भारत कार्यक्रम
दुमका, अगस्त 1 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत 2 अगस्त को प्लस 2 जिला स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला युवा अधिकारी माय भारत दुमका सौरभ जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को संबोधित करेंगे और नशा मुक्त भारत का संकल्प दिलाएंगे। यह कार्यक्रम देशभर के करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ होगा, जिसमें एक करोड़ से अधिक युवाओं के शामिल होने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में माय भारत, एनएस स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठन भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़ेंगे युवा प्रतिभागी नशा मुक्त भारत का सामूहिक संकल्प लेंगे। 100 सप्ताह तक चलने वाले अभियान का शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.