हरिद्वार, सितम्बर 29 -- यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर संगठन ने दो अक्तूबर को सांकेतिक विरोध का निर्णय लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि इस दिन संगठन से जुड़े व्यापारी यूपीआई, पेटीएम समेत किसी भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे और केवल नकद भुगतान लिया जाएगा। संगठन ने अन्य व्यापारियों से भी इस सांकेतिक विरोध में शामिल होने की अपील की है। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई पर एमडीआर लागू करने का निर्णय व्यापारियों के हित में नहीं है। इसी के विरोध में दो अक्तूबर को एक दिन के लिए ऑनलाइन भुगतान से दूरी बनाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम केवल सांकेतिक है और व्यापारियों से इस दिन यूपीआई, पेटीएम व अन्य ऑनलाइन भुगतान स्वीकार न करने क...