गिरडीह, सितम्बर 28 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। वाम दलों के संयुक्त आह्वान पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर सोमवार को बेंगाबाद प्रखंड के सिकदारडीह ग्राम में जन जागरण अभियान शुरू किया गया। यह अभियान झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले भाकपा-माले प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के समर्थन में संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि देश भर में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक लोकतंत्र की हिफाजत के लिए अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रखी मांगेंकार्यक्रम के मौके पर वाम दलों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से तुरंत हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पर रोक लगाने, मतदाता सूची से गलत त...