नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान 25 साल की कंटेंट क्रिएटर की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने और उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर के साथ आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर नई दिल्ली जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ FIR ऐसे वक्त पर हुई है, जब हाल ही में उसने एक नए आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने X पर एक पोस्ट कर लिखा, "अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल तक इस्तीफा नहीं देते हैं, तो कॉकरोच जनता पार्टी 2 अक्टूबर को मुंबई से अपना राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी और इसे भारत के अन्य शहरों तक ले...