बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की प्रथम पाल में मंगलवार को चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। परीक्षा के दौरान सचल दल ने छापेमारी की। अब तक की परीक्षा में कहीं कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। हाईस्कूल चित्रकला विषय की परीक्षा के लिए 34, 419 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 31,930 ने परीक्षा दी। 2,489 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में ही कृषि विषय की परीक्षा में 610 में से 586 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 24 ने परीक्षा छोड़ दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.