प्रयागराज, मार्च 14 -- जनपद न्यायालय परिसर और समस्त तहसीलों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उद्घाटन सुबह 10 बजे जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सुदामा प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश रविकांत द्वितीय सहित अनेक न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2,28,442 वादों का रिकॉर्ड निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने स्वयं चार सिविल वादों का निस्तारण कराया। लोक अदालत के माध्यम से फौजदारी के 12,149 वादों का निस्तारण किया गया।पारिवारिक न्यायालय में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर 79 वादों का निस्तारण हुआ। इस दौरान आठ दंपतियों के बीच सुलह कराकर उन्हें पुनः साथ रहने के लिए राजी कराया गय...