नई दिल्ली, मार्च 16 -- शेयर बाजार में तेजी के बीच फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Fino Payments Bank Ltd) के शेयरों में आज भारी गिरावट दर्ज की है। कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत आज लुढ़क गया था। इस गिरावट के पीछे की वजह ईडी को मिली जांच की सिफारिश है।क्या है मामला? रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय ने प्रवर्तन निदेशालाय से जांच की सिफारिश की है। बैंक से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग लेन-देन की जांच के लिए यह सिफारिश की गई है। हालांकि, इस पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। यह भी पढ़ें- शार्ट टर्म में शेयर बाजार के 5% गिरने की पूरी संभावना! टारगेट में हुई कटौतीक्या कहा है Fino Payments Bank Ltd ने सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार फिनो पेमेंट्स बैंक ने कहा है कि इस मामले के संबंध में DGGI हैदराबाद के अलावा किसी अन्य अथॉरिट...