नई दिल्ली, जून 2 -- Jeena Sikho share price: आज मंगलवार को जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह क्या है? बीएसई में आज 2 जून को Jeena Sikho के शेयर 505.05 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 587.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी ने सोमवार को बाजार के बंद होने के तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। यह भी पढ़ें- वेदांता के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्च ऑपरेशन, FEMA के तहत जांच : रिपोर्टकंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे ह...