बगहा, दिसम्बर 5 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। पर्चा की जमीन पर अवैध कब्जा से क्षुब्ध बिनवलिया पंचायत के मझरिया गांव के एक दर्जन से अधिक प्रचाधारियों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। इनमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीणों ने पर्चे की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जा पर रोक लगाने की मांग सीओ से की। इस बाबत उन्होंने सीओ को एक आवेदन भी दिया। ग्रामीण खेडारन सहनी,जंगली साह, हीरालाल साह, अच्छेलाल साह, जगन्नाथ चौधरी, मदन चौधरी, राजेन्द्र सहनी आदि ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें 1992 में पांच पांच डिसमिल भूमि का पर्चा मिला था। उसी समय से वे भूमि की रसीद कटाकर लगान भरते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी पर्चे की जमीन पर कतिपय दबंग एवं भू माफिया अवैध कब्जा कर भूमि को हड़पने का प्रयास कर रहे हैं । वे भूमि पर अवैध कब्जा कर उसपर निर्माण करा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.