नई दिल्ली, अगस्त 21 -- दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा बनाए गए हैं। वह अभी तक तिहाड़ जेल की कमान संभाल रहे थे। गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सतीष गोलचा अभी कारागार के महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक, दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। जानिए इनकी सेवाओं और कार्यकाल के बारे में।एस.बी. के. सिंह की जगह आए सतीश गोलचा आपको बता दें कि पुलिस के आला अफसरों में ये फेरबदल दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के दूसरे दिन हुआ है। ऐसे में इस बदलाव को बीते दिन हुई घटना से भी जोड़ा जा रहा है। अब तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर का पद एस.बी. के. सिंह के पास था। उन्हें ये जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के तौर पर मिली थी, जिसे वापस ले लिया गया है। उनकी जगह दिल्ली के तिहाड़ जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.