जौनपुर, जुलाई 21 -- सुजानगंज। थाना क्षेत्र के सई नदी पुल के पास ग्राम बखोपुर में रविवार की रात में दो अतंरप्रांतीय मादक पदार्थ (हेरोईन)तस्करों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कुल 199 ग्राम मादक पदार्थ (हेरोईन) बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. सर्फुद्दीन राईनी पुत्र मो. सुभान और वाजिद अली पुत्र मरहूम आबिद हुसैन निवासी स्टूवरगंज वार्ड नं.-7 में थाना मोहनयां जिला कैमूर भभूआ, बिहार का है। थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी बिहार से मादक पदार्थ हेरोइन लेकर आते है तथा रेलव स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर जहां पर नशे के आदि लोग आसानी से मिल जाते है छोटे-छोटे पैकेट में मादक पदार्थ(हेरोईन) फुटकर बेच देते है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो मे सक्रिय था। आरोपिय...