199 कैडेटों ने प्राप्त किया 'ए' प्रमाण पत्र
प्रयागराज, मई 16 -- 15 यूपी बटालियन एनसीसी के 199 कैडेटों को ए प्रमाण पत्र दिया गया। संस्थागत प्रशिक्षण, ड्रिल अभ्यास, शारिरिक दक्षता तथा सामाजिक सेवा सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए प्रतिष्ठित एनसीसी 'ए' प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 15 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज की कमान अधिकारी कर्नल ऋतु श्रीवास्तव ने सभी सफल कैडेटों को बधाई देते हुए एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों, स्थायी प्रशिक्षण स्टाफ एवं प्रशिक्षण टीमों के मार्गदर्शन और योगदान की सराहना की। कमान अधिकारी कर्नल ऋतु ने प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि एनसीसी 'ए' प्रमाण पत्र कैडेटों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा देशभक्ति की भावना का विकास करता है। यह भी पढ़ें- एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.