नई दिल्ली, अगस्त 5 -- रामानंद सागर के 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पूजे जाने वाले अरुण गोविल एक बार फिर पर्दे पर रामायण की गाथा दोहराने जा रहे हैं। लेकिन इस बार वो भगवान राम के किरदार में नहीं बल्कि, राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि उन्हें 1987 में आई रामानंद सागर की 'रामायण' और साल 2026 में आने वाली नितेश तिवारी की 'रामायण' में कितनी फीस मिली है।रामानंद सागर की 'रामायण' में हाईएस्ट पेड एक्टर थे अरुण गोविल 80 के दशक में जब दूरदर्शन पर 'रामायण' का प्रसारण होता था, तब एक एपिसोड को बनाने की लागत करीब 9 लाख आती थी। उस दौर में पूरी स्टारकास्ट में अरुण गोविल को सबसे ज्यादा फीस मिलती थी। न्यूज18 की रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें उस जमाने में 40 लाख की फीस दी गई थी। रामायण में रणबीर कपूर के राम की कास्टि...